ग्रामीणों को मिली मुफ्त कानूनी सलाह

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 May 2026 6:20 PM

विज्ञापन

साहसमल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में साहसमल पंचायत सरकार भवन में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत, निःशुल्क कानूनी सहायता, बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा व तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी

अररिया. रविवार को न्यायमंडल अररिया के जिला न्यायाधीश गुंजन पांडेय व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अररिया प्रखंड अंतर्गत साहसमल पंचायत सरकार भवन में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता बिमल कुमार सिंह व पैरा लीगल वालंटियर सतीश कुमार ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी. अधिवक्ता बिमल कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता, निःशुल्क कानूनी सहायता, बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी से ही व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है. शिविर में पंचायत की सरपंच तंजिला, ग्राम कचहरी सचिव गुंजन कुमारी, न्याय मित्र बीरेंद्र कुमार यादव, वार्ड सदस्य दुर्गानंद पासवान सहित मृत्युंजय, मनोज, विजय, बुधनी देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन