महिला उत्पीड़न मामले के आरोपित सहित पांच गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 May 2026 5:47 PM

विज्ञापन

फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा

विज्ञापन

सभी अभियुक्तों को आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया

जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत महिला उत्पीड़न मामले के एक नामजद आरोपित सहित चार वारंटियों को गिरफ्तार कर थाना लाया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि जोकीहाट थाना कांड संख्या 173/26 में महिला उत्पीड़न मामले के फरार अभियुक्त हड़वा वार्ड संख्या 04 निवासी मो रहीम पिता हसीब को गिरफ्तार किया गया है. इसके अतिरिक्त शनिवार देर रात जोकीहाट नगर पंचायत के सिसौना वार्ड संख्या 10 निवासी आफताब, कुतुबुद्दीनवं वारिस, तीनों पिता अमीनुद्दीन को एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया. वहीं करहोबना वार्ड संख्या 07 निवासी जसीम, पिता स्व नसीबुल को भी एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन