GT vs RCB Live: किंग और प्रिंस के बीच खिताबी जंग आज, अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 31 May 2026 6:05 PM
रजत पाटीदार और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी.
GT vs RCB: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने उतरेगी.
वैभव सूर्यवंशी फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. वैभव इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 72 छक्के लगाए.
हाईस्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद
आरसीबी बनाम गुजरात का यह महामुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. 2025 से आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 203 है (16 मैचों में). इन 16 मैचों में से 11 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां जीत में पहली पारी का औसत स्कोर 213 है.
अहमदाबाद में गुजरात का शानदार रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में अब तक 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 15 में जीत नसीब हुई है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन खेले 7 मुकाबलों में से जीटी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: RCB के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं शुभमन गिल, फाइनल से पहले आंकड़े दे रहे गवाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










