नेपाल पुलिस ने 330 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 28 Dec 2025 8:05 PM

विज्ञापन

अररिया निवासी है दोनों गांजा तस्कर

विज्ञापन

गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी गोली जोगबनी. जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के मोरंग में नेपाल पुलिस ने शनिवार की रात में दो गांजा तस्करों को गोलीबारी कर गिरफ्तार किया. नेपाल पुलिस ने मोरंग के जहदा ग्रामीण नगरपालिका के सीमावर्ती इलाके के पास गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए गोलीबारी की. पुलिस ने गोलीबारी करते हुए दो भारतीय नागरिकों को 330 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया. शनिवार की रात नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र के पास जहदा ग्रामीण नगरपालिका के तारिगा-2 में पुलिस को देखकर दो भारतीय नागरिक अपने सर पर रखे गांजा से भरे थैले को फेंककर भागने लगा. उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने एक राउंड फायरिंग की. इस कार्रवाई में पुलिस ने भारत के अररिया जिले के चंदामोहन निवासी 24 वर्षीय अबुल हसन पिता जलील व 30 वर्षीय सोहेल पिता ताहिल खान को गांजा के साथ गिरफ्तार किया. मोरंग एसपी कबित कटवाल ने पुष्टि की है कि गांजा ले जा रहे दो भारतीय को हवा में फायरिंग करके गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन