आग से दो घर जले, दो लाख की क्षति
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Apr 2026 7:05 PM
पीड़ितों ने की सहायता की मांग
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमलदाहा के वार्ड संख्या 08 में रविवार को आग से दो घर जल गये. सूचना पर पहुंची दमकल की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. पीड़ित परिवारों मो गालिब व मो रज्जाक ने बताया कि अगलगी में दो घर सहित घर में रखा अनाज, कपड़ा, वर्तन, आवश्यक कागजात के साथ मो रज्जाक का घर में रखा बैंक से आवश्यक कार्य के लिए रखा 20 हजार रुपये भी जल गये. इधर आग की सूचना मिलते ही मुखिया मो फिरोज आलम,उप प्रमुख प्रतिनिधि मो हन्नान, सरपंच प्रतिनिधि मो कमरुज्जमा, वार्ड सदस्य मो नौशाद समेत दर्जनों लोग अगलगी स्थल पहुंचकर अगलगी पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. वहीं अगलगी की सूचना सीओ सहित कुर्साकांटा थाना को दे दी गयी है. जनप्रतिनिधियों ने अगलगी पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राथमिक सूची में शामिल कर आवास योजना की मांग जिला पदाधिकारी से की है.
कहते हैं सीओ
अगलगी को लेकर प्रभारी सीओ सागर कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. स्थल निरीक्षण कर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अगलगी पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजे का भुगतान किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










