लूट मामले का दो अपराधी गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Apr 2026 8:47 PM

विज्ञापन

फाइनेंस कर्मी से हुई थी लूट

विज्ञापन

अररिया. जनवरी माह में फाइनेंस के कलेक्शन कर्मी के साथ हुई लूटकांड मामले में एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में तीन थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम ने उद्भेदन किया है. मामले में एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी. बताया कि गत 12 जनवरी को देर संध्या 10.35 बजे एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कलेक्शन कर्मी से 03 लाख 42 हजार 330 रुपये लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में कर्मी के द्वारा आवेदन महलगांव थाना में दिया गया. जिसमें महलगांव थाना द्वारा कांड संख्या 03/26 के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में जोकीहाट थानाध्यक्ष पुनि राजीव कुमार झा, महलगांव थानाध्यक्ष पुअनि ब्रजेश कुमार व बैरगाछी थानाध्यक्ष पुअनि नवदीप कुमार गुप्ता सहित डीआइयू टीम के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया. उक्त विशेष टीम के द्वारा प्रारंभिक जांच के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा के फुटेज, तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए महलगांव कांड संख्या 03/26 का सफल उद्भेदन कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि उक्त लूटकांड में संलिप्त स्थानीय थाना के वार्ड संख्या 02 निवासी सलमान हैदर (32) पिता मो असफाक व भूना गांव वार्ड संख्या 12 निवासी हसन अहमद (21) पिता नियाज अहमद को गत 29 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन