क्वार्टर से नकद सहित जेवरात की चोरी

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

कई सामान की कर ली चोरी

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर गेट मैन के पद पर पदस्थापित एक महिला रेल कर्मी के रेलवे के विद्युत विधूत कार्यालय के सामने स्थित रेल क्वार्टर संख्या टी 18 की खिड़की को तोड़ कर नगद सहित जेवरात की चोरी कर ली. घटना के संदर्भ में महिला रेल कर्मी मंजू कुमारी ने बताया कि मंगलवार की रात घर के लोग खाना खा कर सभी अपने अपने कमरे में सो गये. बुधवार के अहले सुबह लगभग 03 बजे जब उनके पुत्र जागे तो देखा कि क्वार्टर के खिड़की का लोहे का रड टूटा हुआ था. गोदरेज व किचन का गेट खुला था. गोदरेज से नगद व सोना चांदी का जेवर जेवरात गायब था. पीड़ित महिला रेल कर्मी ने बताया कि गोदरेज में रखा 02 हजार रुपये नगद राशि के अलावा 15 भरी वजन का दो जोड़ी चांदी का पायल, दो जोड़ा सोना का कान का झुमका, 05 पीस चांदी का सिक्का सहित अन्य जेवर जेवरात चोरी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन