बाल श्रम, बाल विवाह व मानव तस्करी मुक्त होगा अररिया

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :28 Apr 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
बाल श्रम, बाल विवाह व मानव तस्करी मुक्त होगा अररिया

सूचना देने वाले का नाम व मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाता है.

विज्ञापन

बाल श्रम, बाल विवाह व मानव तस्करी मुक्त होगा अररिया पलासी जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज व जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय पलासी में बाल श्रम मुक्त, बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त व नशा मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरण कल्याण भारती के प्रखंड समन्वयक रिजवान के नेतृत्व में जागरूकता के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा की जानकारी दिया गया. जिसमें विशेष रूप से देते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 18001027222 व हेल्पलाइन 1098 व 181 , 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि जब भी कोई घटना किसी बच्चे के साथ में घटती है. तो टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं. सूचना देने वाले का नाम व मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाता है. वहीं विभिन्न विद्यालयों में बच्चे व शिक्षकों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई. ——————————- शराब के नशे में एक गिरफ्तार प्रतिनिधि, पलासीपलासी पुलिस ने सोमवार की देर संध्या एक व्यक्ति को नशे की हालत में धर्मगंज से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी धूरी लाल दास गांव धर्मगंज को मेडिकल जांच के लिए पीएचसी पलासी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन