जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय वार्ड सदस्य, मुखिया व मीटर रीडर के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये.
जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा- पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का दिया निर्देश अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में विद्युत विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल अधिष्ठापन व कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छत पर मुफ्त सोलर पैनल अधिष्ठापन कराने हेतु जीविका के माध्यम से सहमति पत्र प्राप्त करने संबंधी माामलों के प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अप्रैल माह तक विद्युत प्रमंडल अररिया को 212 व विद्युत प्रमंडल फारबिसगंज में 670 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर वेंडर चयन की प्रक्रिया को तेज करते हुए लाभुकों को प्रोत्साहित किया जाये. उन्होंने सोलर पैनल अधिष्ठापन के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिये संबंधित शाखा प्रबंधकों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय वार्ड सदस्य, मुखिया व मीटर रीडर के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये. कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिये मुफ्त सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु प्रखंडवार जीविका समूहों के माध्यम से सहमति पत्र भरवाने की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गयी. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया गौरव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज राजेश प्रियदर्शी सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










