नीट की परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान का सख्ती पूर्वक सत्यापन किया जाना चाहिये.
अररिया जिले में नीट यूजी 2026 की परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला समन्वय समिति समिति की बैठक मंगलार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. गौरतलब है कि यह परीक्षा 03 मई रविवार को एनटीए द्वारा आयोजित किया जायेगा. बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलूओं पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने सभी केंद्रों पर विधि व्यवस्था के संधारणस को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) सहित एनटीए के गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान का सख्ती पूर्वक सत्यापन किया जाना चाहिये. साथ ही सभी केंद्राधीक्षक संबंधित अपने केंद्र पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बैठक में परीक्षा केंद्रों तक यातायात के सुगम इंतजाम सुनिश्चित कराने, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा बनाये रखने के लिये जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिये. बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन नवनील कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ रामबाबू कुमार, नोडल पदाधिकारी कुमार राघवेंद्र सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










