आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :28 Apr 2026 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

बैठक मारवाड़ी पट्टी सड़क स्थित बजरंगबली मंदिर के परिसर में संध्या 05 बजे से आयोजित हुई.

विज्ञापन

अररिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में चल रहे सामाजिक सद्भाव कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को अररिया नगर में योजना बैठक आयोजित की गई. यह बैठक मारवाड़ी पट्टी सड़क स्थित बजरंगबली मंदिर के परिसर में संध्या 05 बजे से आयोजित हुई. बैठक में आगामी सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई. कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने व प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तय की गई. इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों की सूची भी तैयार की गई. जिन्हें कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा. सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. संघ के शताब्दी वर्ष में ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक में राज किशोर सिंह सह नगर कार्यवाह, रमेश सहनी नगर कार्यवाह, कार्यक्रम प्रमुख शुभम कुमार चौधरी, विकास बस्ती प्रमुख, अशोक कुमार, श्रीवास्तव कुमार, विमल गुप्ता, अश्वनी सिन्हा, सतीश कुमार, बजरंग दल नगर संयोजक सूरज कुमार, सह संयोजक आदित्य कुमार, अभिनव झा, पीयूष सिंह, आयुष कश्यप, सुमन कुमार, कौशल भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन