ARARIA : चिकन उधार नहीं दिया, तो दुकानदार व उसके भाई को पीटा, इलाजरत

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

शहर के कस्टम चौक के समीप चिकन बेचने वाले एक दुकानदार के द्वारा एक ग्राहक को उधार चिकन नही देने पर ग्राहक के द्वारा चिकन दुकानदार व उसके भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

शहर के कस्टम चौक के समीप चिकन बेचने वाले एक दुकानदार के द्वारा एक ग्राहक को उधार चिकन नही देने पर ग्राहक के द्वारा चिकन दुकानदार व उसके भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है.गंभीर रूप से घायल दुकानदार शाद अहमद पिता अब्दुल सज्जाद व उसके भाई नजीर हुसैन साकिन भागकोहेलिया वार्ड संख्या 03 थाना फारबिसगंज निवासी ने अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज कराने के उपरांत थाना पहुंच कर लिखित आवेदन दे कर पुलिस प्रशासन से न्याय का गुहार लगाया है.थाना में दिये आवेदन में पीड़ित दुकानदार ने कहा है कि कस्टम चौक के समीप वे चिकेन का मीट बेचने का दुकान करते है.शनिवार की देर संध्या भागकोहेलिया वार्ड संख्या 06 निवासी मो नसरुद्दीन उर्फ हसरुद्दीन पिता स्वर्गीय मकूर मियां उनके दुकान पर आये आये दो किलो चिकन उधार मांगा जिस पर पूर्व के तीन किलो चिकन का बकाया रुपया मांगने पर गाली गलौज धमकी दे कर चला गया कुछ देर बाद मो नसरुद्दीन उर्फ हसरुद्दीन अपने भाई मो तैय्यब,मो अरमान,मो समीर पिता मो नसरुद्दीन उर्फ हसरुद्दीन के साथ हरबे हथियार के साथ दुकान पर आया और गाली गलौज करते हुए अंधाधुंध मारपीट करने लगा.पीड़ित ने आवेदन में आगे कहा है कि तेजधारदार हथियार से सिर पर मार कर सिर फाड़ दिया जिससे वे लहूलुहान हो कर बेहोश हो कर गिर गए जब उनका भाई नजीर हुसैन उसे बचाने आया तो उपरोक्त आरोपितों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट कर सिर फाड़ दिया.पीड़ित ने थाना में दिये आवेदन में आगे कहा है कि मारपीट के क्रम में आरोपितों ने उनके दुकान के गल्ला में रखा हुआ दुकानदारी का व महाजन को देने के लिए रखा हुआ 21 हजार रुपया लूट लिया व दुकान में रखा हुआ समान को इधर उधर फेंक दिया.पीड़ित ने आवेदन में आगे कहा है कि राहगीरों के द्वारा गंभीर रूप से घायल उन दोनों भाईयों को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया.सदर अस्पताल में ईलाज कराने के बाद वे थाना आकर आवेदन दिया है.इधर गंभीर रूप से घायल पीड़ित दुकानदार के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन