कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

बैठक में दिये कई निर्देश

विज्ञापन

फारबिसगंज. अररिया जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद के आवास पर अररिया जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गयी. जिसमें आगामी विधानसभा में प्रत्येक विधानसभा में प्रत्याशियों के चयन पर विचार विमर्श किया गया. सभी प्रखंड अध्यक्षों द्वारा विधानसभा में प्रत्याशियों का नाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सुपुर्द किया गया. जिलाध्यक्ष शाद अहमद प्रदेश व एआइसीसी को चयनित प्रत्याशियों का नाम सुपुर्द करने पटना के लिए रवाना हो रहे हैं. मौके पर फारबिसगंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह, जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष अलीमुद्दीन, अररिया प्रखंड अध्यक्ष जफरूल हसन, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष नश्तर आजाद, भरगामा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद झा, सिकटी प्रखंड अध्यक्ष उमानंद मंडल, कुर्साकांटा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत कुमार यादव, पलासी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साबिर आलम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन