मुखिया ने किया दावत ए इफ्तार का आयोजन

इफ्तार पार्टी में उमड़ी लोगों की भीड़
अररिया. रमजानुल मुबारक के 25वें रोजे के मौके पर रविवार की शाम कमलदाहा पंचायत की मुखिया नुजहत परवीन व मुखिया पति व कांग्रेस नेता मासूम अंजार ने दावते इफ्तार का आयोजन उनके आवास पर किया. जिसमें उनके पंचायत के अलावा इर्द गिर्द गांव के हजारों लोग शामिल हुए. मासूम अंजार ने बताया कि इस इफ्तार पार्टी का मकसद भाईचारा व सांप्रदायिक सोहार्द पेश करती है. उन्होंने कहा कि इस स्थान पर समाज के सभी लोग आपस में एक साथ बैठकर सामूहिक इफ्तार करते हैं, जिससे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द बना रहता है. यहां के लोग एक दूसरे के पर्व त्योहार में खुशी खुशी शामिल होते हैं. वहीं शहर के एक होटल में सद्भावना मंच अररिया द्वारा भी हर वर्ष की तरह इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हर जाति व समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. मंच के सचिव मो मोहसिन ने बताया कि इस आयोजन से समाज में आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




