ePaper

मुख्य पार्षद ने किया सड़क व नाला का शिलान्यास

Updated at : 09 Apr 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य पार्षद ने किया सड़क व नाला का शिलान्यास

13 लाख 47 हजार रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन

6-प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 व 22 में नगर परिषद फारबिसगंज क्षेत्र योजना के तहत लगभग 13 लाख 47 हजार रुपये की लागत से निर्माण होने वाले पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला के निर्माण कार्य का बुधवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी ने फीता काट कर शिलान्यास किया. बताया जाता है कि उक्त योजना के तहत 07 लाख 44 हजार 75 रुपये के लागत से नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में महताब आलम के घर से मो सज्जाद के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य का व उक्त योजना के तहत 06 लाख 02 हजार 32 रुपये के लागत से वार्ड संख्या 22 में मस्जिद से नकीब अहमद के घर तक निर्माण होने वाले आरसीसी नाला निर्माण कार्य का मुख्य पार्षद ने शिलान्यास किया. शिलान्यास समारोह के बाद से ही उक्त सड़क व नाला का निर्माण कार्य संबंधित संवेदक के द्वारा शुरू कर दिया गया है. इस मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, गणेश प्रसाद गुप्ता, मो इस्लाम, फिरोज आलम उर्फ सलमान, पार्षद नोमान अंसारी, नगर पार्षद उमाशंकर, नगर पार्षद प्रतिनिधि डॉ इलियास मंसूर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन