प्रतियोगिता में सुमेधा को मिला प्रथम पुरस्कार

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

फारबिसगंज.द्विजदेनी क्लब के सौजन्य से शहर के बगीचा चौक स्थित एसजी टीचिंग सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व राष्ट्रीय पक्षी दिवस के मौके पर विचार विमर्श सह पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राशिद जुनैद ने की. इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद व बर्डमैन के नाम से प्रसिद्ध पक्षी वैज्ञानिक डॉ सालीम अली के जीवन व कार्यशैली पर विचार विमर्श किया गया. उसके बाद बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया. जिसमें सुमेधा को प्रथम पुरस्कार, नाहिद को द्वितीय, खुशी को तृतीय सहित मुस्कान, रेशम, खुशबू, गुड़िया, सालेहा, नरगिश, खुशी, आलिया, अनुषा, रितिका, कशिश, आयात,सना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन