ePaper

यात्रियों की सुविधा को लेकर दिये कई सुझाव

Updated at : 08 May 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को लेकर दिये कई सुझाव

फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

-14- प्रतिनिधि, फारबिसगंज

फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों व रेलवे के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय कक्ष में स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों ने केवल फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के विभिन्न समस्याओं व यात्री सुविधाओं को बढ़ाये जाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की. बैठक में मौजूद रेलवे के पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सलाहकार समिति के सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार रखते हुए सुझाव देते हुए रेलवे अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वारा पर जाम की समस्या उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई किया जाये. जोगबनी- कटिहार रेल खंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाया जाये. क्योंकि शाम 06 बजे के बाद कटिहार से जोगबनी के लिए कोई ट्रेन नहीं है. जिससे यात्रियों को परेशानी होती है. मौके पर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों में सुभाषचंद्र अग्रवाल,प्रदीप कनोजिया,बिमल सिंह,ध्रुव दास, स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा,कृष्णनंदन साह,सीसीएमआई राजा कुमार, जोगबनी जीआरपी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार,आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

———

बिनोद सरावगी बने पूर्व मध्य रेलवे की सलाहकार समिति के सदस्य

45-फारबिसगंज. फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के सचिव, दवा व्यावसायी संघ के संरक्षक व रेल मामलों से सरोकार रखने वाले समाजसेवी बिनोद सरावगी को अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह की अनुशंसा पर रेल मंत्रालय द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन में सत्र 2025 -26 के लिये रेल परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. इसके लिए उन्होंने सांसद के प्रति आभार जताया है. उन्हें सदस्य बनाये जाने पर विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन देवी भारती, बिहार केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष परसन कुमार सिंह, आदि ने हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन