पुलिस लाइन में तैनात सब-इंस्पेक्टर की हृदयाघात से मौत
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 11 Feb 2026 8:37 PM
एसपी ने दी श्रद्धांजलि
अररिया. पुलिस केंद्र में पदस्थापित एक सब-इंस्पेक्टर की हृदयाघात से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान मंगलवार को शाम पुलिस लाइन में वे अचानक गिर गये. आनन-फानन में एसआइ कृष्णदेव प्रसाद को सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गयी. सब-इंस्पेक्टर कृष्णदेव प्रसाद की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गयी. वहीं पुलिस प्रशासन ने मृतक सब-इंस्पेक्टर के परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया. मौत की खबर मिलते ही परिजन के बीच दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर हरियाबाड़ा स्थित पुलिस केंद्र लाया गया. जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, पुलिस केंद्र पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार, सार्जेंट पुअनि विक्रांत सिंह, सार्जेंट पुअनि दीपक कुमार सहित अन्य ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत सब इंस्पेक्टर के प्रति सम्मान व्यक्त किया. सलामी के बाद दारोगा कृष्णदेव प्रसाद का पार्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन शव को लेकर उनके पैतृक गांव पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के गुलामली चक के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










