ePaper

इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा सम्मानित

Updated at : 08 Apr 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा सम्मानित

जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अररिया. इंटरमीडिएट की परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप टेन में शामिल जिले के छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने सोमवार को सम्मानित किया. जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सफल छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक, संबंधित शिक्षक के साथ-साथ डीईओ संजय कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहायक निदेशक नितेश कुमार पाठक सहित अन्य मौजूद थे. छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के छात्र राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उनकी मेहतन, लगन व समर्पण प्रशंसनीय है. उन्होंने सफल छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी व उनके सफलता की कहानी को दूसरे अन्य छात्र-छात्रों के लिये प्रेरणा का स्त्रोत बताया. इस क्रम में जिलाधिकारी अनिल कुमार ने फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज की छात्रा निधि शर्मा को इंटरमीडिएट की परीक्षा में वाणिज्य संकाय से 470 अंक प्राप्त कर राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया. वहीं मौके पर जिलाधिकारी ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में 483 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में 7वां स्थान पाने पर माध्यमिक विद्यालय पैकपार भरगामा की छात्रा मानसी सिंह, 481अंक प्राप्त कर 9वां रैंक हासिल करने पर एलएस उच्च विद्यालय पलासी पटेगना के छात्र आर्यन कुमार साह, 480 अंक के साथ 10वां रैंक प्राप्त करने पर उच्च विद्यालय अररिया की छात्रा सादिया परवीन व 480 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त करने पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जापुर के छात्र प्रियांशु कुमार को अपने हाथों से सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन