16 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Apr 2026 8:31 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
अररिया. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज निवासी को 16 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में नगर थाना पुलिस में शामिल पुअनि कुमारी पुष्पलता ने जानकारी देते हुए गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. जिसमें नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. जिसमें एक टीम गठित कर टीम में शामिल पुअनि राज नारायण यादव व पुअनि पुष्कर सिंह ने मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. प्राप्त सूचना पर कुसियारगांव समीप स्थित मरंगा ढाबा के पास पूर्णिया की ओर से आ रही एक बस को रुकवाकर जब तलाशी ली गई तो अंग्रेजी शराब के अलग-अलग दो ब्रांड के 750 एमएल के 21 बोतल में 15.75 लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं एक शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार शराब कारोबारी फारबिसगंज थाना के भाग कोहलिया वार्ड संख्या 07 निवासी विष्णु कुमार (20) पिता रंजन गिरी बताया गया है. पुअनि कुमारी पुष्पलता ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद कारोबारी पर उचित कागजी कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. मौके पर नगर थाना के सअनि ललित कुमार सिंह व चौकीदार करण पासवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










