समाजसेवी सह संवेदक की मां का निधन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Jun 2026 5:46 PM
निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
फारबिसगंज. शहर के दरभंगिया टोला वार्ड संख्या 11 निवासी समाजसेवी सह संवेदक इजहार आलम की मां 85 वर्षीय तैमून निशा पति स्व अय्यूब का निधन शुक्रवार को उनके निज आवास दरभंगिया टोला में हो गया. वे विगत कुछ महीने से बीमार चल रही थी.वे अपने पीछे चार पुत्र व 05 पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार को छोड़ गयी है. समाजसेवी सह संवेदक इजहार आलम की मां का निधन हो जाने की खबर शोक की लहर छा गयी. बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच कर गहरी शोक संवेदना प्रकट की. निधन का खबर सुनते ही विधायक मनोज विश्वास, मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पूर्व मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल, नगर पार्षद शिल्पा भारती, सुनील यादव, समाजसेवी इजहार अंसारी, राहिल खान, जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, भाजपा नेता दिलीप मेहता सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










