शराब तस्करी व हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Jun 2026 5:44 PM

विज्ञापन

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस का मुख्य उद्देश्य

विज्ञापन

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है.

जोकीहाट. जोकीहाट थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी कर शराब तस्करी व हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों के फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर पंचायत जोकीहाट वार्ड संख्या-04 अंतर्गत धनपुरा गांव निवासी मनोज यादव पिता डोमन लाल यादव को शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया. वह जोकीहाट थाना कांड संख्या 159/26 का नामजद अभियुक्त था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. दूसरा अभियुक्त हत्या के प्रयास के एक मामले में मटियारी पंचायत के रहीकपुर गांव निवासी मनोज पंडित, पिता सीताराम पंडित को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में न्यायालय को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन