धूमधाम से मना श्री-श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्मदिवस

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

सत्संग केंद्र फारबिसगंज में श्री-श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का शुभ 138वां जन्मदिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

फारबिसगंज. सत्संग केंद्र फारबिसगंज में श्री-श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का शुभ 138वां जन्मदिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों सत्संगप्रेमियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामूहिक प्रार्थना से हुई. उसके बाद विभिन्न धर्मग्रंथों के पाठ के पश्चात सत्संग व नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें कौशल राजा भगत, ओम जी, हीरा दा,आयुष झा,पूजा देवी व मोनिका भगत द्वारा एक से एक भजन प्रस्तुत किया. वीरेंद्र मंडल, स्वस्ति सुंदरी डे व स्थानीय ऋत्विक समीर दा द्वारा श्री-श्री ठाकुर जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम को लेकर पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं से सजाया गया था. जो सबों के आकर्षण का केंद्र था. वहीं भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर समीर कुमार डे, विजयकांत झा, ब्रजेन्द्र नारायण सिंह, हीरालाल दास, वीरेंद्र मंडल ,राजाराम राय, रंजीत कुमार सहित सैकड़ों सत्संग प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन