शंकरपुर बना बाल विवाह मुक्त पंचायत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Apr 2026 6:14 PM

विज्ञापन

सभी पंचायतों में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर को बाल विवाह मुक्त भारत विशेष अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया गया. इसकी जानकारी देते जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अररिया जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संदेश देश भर में चलाये जा रहे हैं. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राइट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता अभियान अररिया के सभी पंचायतों में भ्रमण व प्रचार प्रसार के लिए निकाला गया है. मौके पर मुखिया रीता देवी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य का निर्वहन करें. मुखिया ने बताया कि यदि समाज में बाल विवाह हो रहा है रोकने पर भी नहीं रुक रहा है तो 1098 पर कॉल कर बाल विवाह की सूचना के लिए सूचित किया जा सकता है. बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है. बल्कि हम सभी भारतीय नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी भी है. बाल विवाह की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ़्री नंबर 1800102722 18001027222 पर तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है. वहीं सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी. मौके पर दीपक कुमार पासवान, अंकुश कुमार यादव, हेमंत कुमार, रीता देवी,सरिता देवी,अंजुला देवी, रंभा देवी,नीलम देवी सहित मुखिया प्रतिनिधि दुर्गानंद मिश्र मौजूद थे. मौके पर संस्था सदस्यों ने मुखिया रीता देवी को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित होने को लेकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन