राष्ट्रीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष बने संतोष सिंह

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनने पर लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

नरपतगंज. गंज प्रखंड क्षेत्र के पिठौरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष सिंह उर्फ बौआ सिंह को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने अररिया जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है. शुक्रवार को एक सभा में विधिवत प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया. जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह धर्म की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे. सभी को एक साथ लेकर चलने की बात कही. उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठित होकर ही समाज का उत्थान किया जा सकता है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया. संतोष सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर सत्यम सिंह, पवन सिंह, रंजन सिंह, पिंटू सिंह, चुन्ना सिंह, विनोद सिंह, अश्वनी कुमार, दिलीप सिंह आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन