अखिल भारतीय किसान सभा का जिला सम्मेलन संपन्न, राम विनय राय बने अध्यक्ष
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Jun 2026 7:54 PM
विज्ञापन
किसान सभा का आयोजन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा के स्थापना जिला सम्मेलन में 21 सदस्यीय नयी कमेटी का गठन
राम विनय राय अध्यक्ष व प्रमोद सिंह यादव सचिव चुने गये
मोतीहारी राज्य सम्मेलन के लिए तीन प्रतिनिधियों का चयन
अररिया. अखिल भारतीय किसान सभा का स्थापना जिला सम्मेलन बुधवार को आंबेडकर कॉलोनी वार्ड संख्या 07 स्थित जिला कार्यालय में हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता मीना देवी, हृदय नारायण मेहता व विंदेश्वरी यादव ने संयुक्त रूप से की. राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने झंडोतोलन किया. इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत साथी नुरुल्लाह, सोनेलाल प्रसाद व गणेश प्रसाद सुमन को श्रद्धांजलि दी गयी. बिहार राज्य सभा के संयुक्त सचिव रंधीर कुमार ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए किसान सभा के इतिहास व संघर्षों पर चर्चा की. जिला संयोजक प्रमोद सिंह यादव ने कार्य प्रतिवेदन रखा. जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया.21 सदस्यीय टीम का गठन
साथ ही 21 सदस्यीय नये टीम का गठन किया गया. जिसमें राम विनय राय को अध्यक्ष, विंदेश्वरी यादव, रोहित कुमार विश्वास व श्याम देव राय को उपाध्यक्ष, प्रमोद सिंह यादव को सचिव, हृदय नारायण मेहता, राजु ऋषिदेव व मो मोजाहिद को संयुक्त सचिव सहित चंद्रशेखर पासवान कोषाध्यक्ष चुने गए. मोतीहारी में होने वाले राज्य सम्मेलन के लिए प्रमोद सिंह यादव, विंदेश्वरी यादव व डॉ सईदुर रहमान प्रतिनिधि चुने गये. श्याम देव राय वैकल्पिक सदस्य होंगे. राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने नयी कमेटी को बधाई देते हुए सम्मेलन का समापन किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










