4.800 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Jun 2026 6:59 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

पलासी. पलासी पुलिस ने मंगलवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर ब्राहकुम्बा वार्ड संख्या पांच स्थित एक किराना दुकान से 4.800 किलो ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी भोला मंडल गांव ब्रहकुम्बा वार्ड संख्या पांच बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की देर संध्या गुप्त सूचना मिली कि ब्राहकुम्बा वार्ड संख्या पांच स्थित एक किराना दुकान में गांजा बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को देते हुए गठित टीम के साथ उक्त स्थान पर पहुंचा. भोला मंडल के दुकान व घर की घेरा बंदी करते हुए तलाशी शुरू किया. छापेमारी के दौरान भोला मंडल के दुकान से दो अलग अलग जगहों से 4.800 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ. मौके पर कारोबारी भोला मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

मारपीट में पांच लोग घायल

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव में मंगलवार को मारपीट में पांच व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में डेहटी गांव अफसना खातून, रूबी, आफरीन, तरन्नुम व मरीचगांव के अफसा खातून शामिल है. सभी घायल को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन