डकैती कांड के आरोपी गिरफ्तार

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

डकैतों के फायरिंग से जहां गृह स्वामी पुत्र समेत एक नाबालिग घायल हो गया था

विज्ञापन

कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के बलचंदा में बीते साल किराना व्यवसायी के घर दर्जनों की संख्या में डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें डकैतों के फायरिंग से जहां गृह स्वामी पुत्र समेत एक नाबालिग घायल हो गया था. इस डकैती में डकैतों ने ग्रामीणों में दहशत फैलाने को लेकर बम बोर्डिंग भी किया था. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि बलचंदा डकैती कांड मामले में आरोपी कुर्साकांटा नवटोलिया वार्ड संख्या 09 निवासी मो इसराइल उर्फ हथकट्टा पिता स्व इब्राहिम को गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की संध्या कुर्साकांटा सब्जी हटिया से गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व भी उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन हथकट्टा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———————————— एक वारंटी गिरफ्तार प्रतिनिधि,कुर्साकांटा कुर्साकांटा पुलिस ने सोमवार की से संध्या प्रखंड मुख्यालय से न्यायालय से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड मुख्यालय वार्ड संख्या 10 से न्यायालय के फरार वारंटी संजय बहरदार पिता शिवानंद बहरदार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन