आशा दिवस पर योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

शत प्रतिशत सर्वे अपडेशन व ड्यूलिस्ट बनाने का निर्देश

विज्ञापन

-8-प्रतिनिधि, सिकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में सोमवार को आशा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा ने की. इस अवसर पर आशा सहित व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के वर्ष 2024-25 के लक्ष्य व उपलब्धि की समीक्षा की गयी. वहीं आशा कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण के लिए शत प्रतिशत सर्वे अपडेशन व ड्यूलिस्ट बनाने का निर्देश दिया गया. अश्विन पोर्टल, लाभार्थियों की गणना, गृह भ्रमण जांच सूची, आरोग्य दिवस से संबंधित विस्तार से जानकारी भी दी गयी. साथ ही, आशा व आशा फेसिलिटेटर के साथ प्रखंड में संचालित होने वाली एएनसी सेवा, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, संस्थागत प्रसव, ठंड संबंधित बीमारियों आदि से बचाव विषयों पर चर्चा की गयी. मौके पर डॉ भानु प्रताप, स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप कुमार, लिपिक सुरेश कुमार ठाकुर, डाटा ऑपरेटर मनोज कुमार, मो नसीम सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन