जीविका समूह में नहीं जोड़े जाने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

परवाहा. फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज पंचायत के वार्ड संख्या पांच के दो दर्जनों से अधिक महिलाओं ने जीविका ग्रुप में सीएम के द्वारा नहीं जोड़े जाने व पुराना जीविका सीएम को हटाए जाने से नाराज होकर रविवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया.,अविलंब समूह में जोड़े जाने का मांग की है. प्रदर्शन में शामिल महिला पुराना सीएम को बहाल करो, हमलोगों को समूह से जोड़ों का नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल महिला रिंकू देवी, कविता देवी, चांदनी देवी, संगीता देवी, रोशन देवी, संतोलिया देवी, माला देवी, फुलिया देवी, लक्ष्मी देवी, किरण देवी, गौरी देवी, बबीता देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने बताई कि हमलोग शुरू से हीं जीविका समूह में जुड़े थे. लेकिन इस क्रम में सीएम रिंकी देवी बीमार पड़ गयी. जिस कारण जानबूझकर उसे सीएम पद से हटा दिया गया. नये सीएम के द्वारा हमलोगों के द्वारा समूह में जमा किए गए राशि को लौटा दिया गया. तब से नया सीएम को हमलोगों ने कई बार समूह में जोड़ने के लिए कहा. लेकिन हमलोगों को समूह में नहीं जोड़ा जा रहा है. इन महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब पुराने सीएम को बहाल करने व सदस्यों को ग्रुप में जोड़ने की मांग किया है. अन्यथा मामले को लेकर वरीय प्रशासन के पास जाने की बात कही है. अधर फारबिसगंज जीविका बीपीएम आशीष रंजन बताया कि मामला संज्ञान में आया है. अविलंब जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. साथ ही समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को अविलंब समूह से जोड़ने के लिए निर्देश दिए जाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन