सही पोषण से समाज, राज्य व देश की होती है प्रगति :डीपीओ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Sep 2025 7:16 PM

विज्ञापन

पोषण मेला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

अररिया. भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), दरभंगा द्वारा यूनीसेफ, अररिया के सहयोग से पोषण माह के तहत विशाल पोषण मेला सह जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर, पलासी में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा जनजागरूकता रैली, स्वच्छता हीं सेवा-5.0 के तहत स्वच्छता श्रमदान, एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण के साथ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित सीबीसी पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने सभी अतिथियों काे अंगवस्त्र एवं स्मृति पदक से सम्मानि किया. कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आइसीडीएस)मंजुला कुमारी ब्यास ने पोषण के महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा कि अच्छे पोषण से पहले हमारे घर फिर समाज, राज्य व देश के लोग स्वस्थ व निरोग होते हैं. वहीं पलासी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कविता कुमारी ने सही पोषण, देश रौशन का नारा लगाते हुए पोषण में खान पान के विषय में बताया व कहा कि समुचित खान पान हम सभी को कुपोषण से बचाता है. कार्यक्रम के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक सरोज तिवारी भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम में अररिया के जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके कश्यप, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मो जहांगीर आलम, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता व शुक्रवार के कार्यक्रम में आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता के प्रथम तीन प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया. वहीं रंगोली, मेंहदी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मौके पर समुचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के दौरान सीबीसी में पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोक कला मंच द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम का संचालन सीबीसी दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा, यूनीसेफ के राघवेंद्र कुमार ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन यूनीसेफ के सुधाकर कुमार व आशुतोष ने किया. कार्यक्रम में सीबीसी दरभंगा के गिरजानाथ झा, अमर नाथ झा, नवल कुमार सिंह का सहयोग सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन