विद्यालय में चहारदीवारी नहीं रहने से परेशानी

चहारदीवारी नहीं रहने से पशुओं का चारागाह बना स्कूल
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनामनी गोदाम में चहारदीवारी नहीं रहने से छात्रों के साथ शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बता दें कि चहारदीवारी नहीं रहने से जहां सूअरों का जमावड़ा बना रहता है. वहीं अगल बगल के लोग मवेशियों का चारागाह बना कर रखे हैं. जिससे विद्यालय आने वाले छात्र छात्रों को हमेशा भय बना रहता है कि कहीं कोई जानवर हमला न कर दे. मालूम हो कि उक्त विद्यालय में जहां वर्ग नवम में 140 छात्र नामांकित हैं लेकिन नए सत्र का नामांकन जारी है. वहीं दशम में 153 छात्र नामांकित हैं तो 12 वीं कक्षा में 118 छात्र नामांकित हैं. इधर उक्त कैंपस में ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनामनी गोदाम का भी संचालन होता है. जिसमें छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं. शिक्षकों ने बताया कि चहारदीवारी नहीं रहने के कारण विद्यालय में छोटे छोटे बच्चों की निगरानी करना परेशानी का सबब बनता जा रहा है. विद्यालय के शिक्षक समेत छात्रों ने जिला पदाधिकारी से विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कार्य अविलंब शुरू करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










