हरिरा में पीएचसी नहीं रहने से परेशानी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Apr 2026 6:54 PM

विज्ञापन

लोगों ने की स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिरा में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस मामले में मुखिया जयकृष्ण सिंह ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. इसे लेकर अंचल संबंधी कार्य का निष्पादन भी हो गया है. मुखिया श्री सिंह ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर जिला पदाधिकारी समेत सिविल सर्जन को पत्राचार भी किया गया है. आश्वासन भी मिला था कि शीघ्र ही उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई जायेगी. लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात ही साबित हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को दस किलोमीटर की दूरी तय कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा जाना पड़ता है. यह परेशानी तब अधिक हो जाती है जब देर रात किसी के घर प्रसव पीड़ा से महिला परेशान होती है या फिर बूढ़े लोगों की परेशानी बढ़ती है तो परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने अविलंब हरिरा में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग की है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन