अररिया कॉलेज के प्राचार्य का निधन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

उनके निधन पर लोगों ने जताया शोक

विज्ञापन

भरगामा. अररिया जिले के शिक्षा जगत को बड़ा आघात लगा है. अररिया कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य व वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ गंगानाथ झा का शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली में अपने परिजनों की उपस्थिति में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षा प्रेमियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की. सिरसिया कला निवासी डॉ झा अररिया कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य रहे. उनके मार्गदर्शन में कॉलेज की नींव रखी गयी. उनके नेतृत्व में संस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की. नंदन ठाकुर ने बताया कि मेरे पीसा डाॅ झा का अररिया कॉलेज की स्थापना में अमूल्य योगदान रहा. कॉलेज के चहुंमुखी विकास में उनका अहम योगदान रहा. डॉ झा के निधन पर भाजपा नेता अजय झा, अशोक कुमार सिंह, जदयू प्रदेश सचिव सत्यनारायण यादव, भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, कौशल सिंह भदोरिया, जीतेंद्र झा, कलानंद झा सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन