छीनतई मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया उद्भेदन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Aug 2025 7:15 PM
सोमवार को बंधन बैंक के निकट बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा भोले ट्रेड लिंक के कर्मी से छीनी गयी राशि को 24 घंटे के अंदर जोगबनी पुलिस ने बरामद कर लिया.
लूटी के पांच लाख रुपये कटिहार के कोढ़ा से बरामद
अंतरजिला अपराधी अनीश पुलिस के पहुंचने से पूर्व हुआ फरार
जोगबनी. सोमवार को बंधन बैंक के निकट बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा भोले ट्रेड लिंक के कर्मी से छीनी गयी राशि को 24 घंटे के अंदर जोगबनी पुलिस ने बरामद कर लिया. वहीं जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि सोमवार को बंधन बैंक के समीप बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों द्वारा पांच लाख रुपये छीनतई की सूचना उन्हें मिली. सूचना पर त्वरित अनुसंधान करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अनुसंधान से एक व्यक्ति की पहचान कोढ़ा पुलिस द्वारा की गयी. पुलिस द्वारा पहचान किये गये व्यक्ति अनीश यादव पिता कन्नू यादव नया टोला जुड़ावगंज वार्ड संख्या एक थाना कोढ़ा का निवासी है, जो कई अन्य मामलों में वांछित है. पहचान होने के बाद आरोपी के घर पर कोढ़ा पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी. छापेमारी में छिनतई की गयी पांच लाख रुपये आरोपी के घर से बरामद की गयी. वहीं आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार करने को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस संबंध में पीड़ित द्वारा फर्द बयान पर जोगबनी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










