चहारदीवारी निर्माण की पीओ ने की जांच

जांच के दौरान पीओ ने दिये कई निर्देश
3- प्रतिनिधि, भरगामा
मनरेगा पीओ के नेतृत्व में मानुल्लहपट्टी पंचायत में मनरेगा द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया गया. मनरेगा पीओ विनय कुमार के साथ जेइ शाहबाज कैफ़ी, पीआरएस विनीत कुमार, पी टीए धीरेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. 10 लाख की लागत से मध्य विद्यालय रहरिया में बन रहे चहारदीवारी योजना की जांच की. साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने संबंधित अभिकर्ता को कार्य के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने ईंट, सीमेंट ,बालू आदि के भी गुणवत्ता को देखा. उन्होंने ग्रामीणों से कार्य के गुणवत्ता के संबंध में भी बात की. साथ ही खेल मैदान का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर सुधीर यादव, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, श्रीराम यादव, सरोज यादव, रामानंद यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.——–
मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
पलासी. प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना महिला सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में भोटगांव गांव के सावित्री देवी, भारती देवी, डकैता गांव के जागेश्वरी देवी, कुम्हिया गांव के असराना, गछमियापुर गांव के बसंती देवी, मझुआ गांव के सुपन कुमार मंडल शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ चंदन कुमार ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










