ePaper

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल के लिए तरस रहे लोग, दो चापाकल में से एक खराब

Updated at : 15 Jul 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल के लिए तरस रहे लोग, दो चापाकल में से एक खराब

नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए मरीज व उसके परिजन तरस रहे हैं.

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए मरीज व उसके परिजन तरस रहे हैं. अलबत्ता पीएचसी में दो चापाकल हैं, लेकिन उसमें से एक खराब है, जिस कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीज व उसके परिजन काफी परेशान रहते हैं. वहीं एक चापाकल शौचालय के पास रहने के कारण गंदगी रहता है, जिस कारण इलाज कराने पहुंचे मरीज व उनके परिजन पेयजल के लिए बोतल बंद पानी खरीदने को विवश रहते हैं. पूरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक भी शुद्ध पेयजल के लिए फिल्टर नहीं लगाया जाना भी अचंभित करता है. दूर-दराज से आये मरीज को प्यास लगती है, तो बगलें झांकने लगते हैं.

सुपौल जिले से भी मरीज पहुंचते हैं पीएचसी

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीमावर्ती क्षेत्र सुपौल से भी अधिकांश मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, इतना हीं नहीं नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मरीजों की भीड़ लगी रहती है. बावजूद भी चापाकल की मरम्मत नहीं होना व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होना अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से अविलंब शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की.

खराब चापाकल की जल्द मरम्मत करायी जायेगी. वहीं जगह-जगह पर शुद्ध पेयजल फिल्टर लगाने की दिशा में विभाग को पत्रचार किया जायेगा.

डॉ दीपक कुमार, पीएचसी प्रभारी, नरपतगंजB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन