पवन मिश्रा बने जदयू के नये जिलाध्यक्ष

पार्टी नेताओं ने दी बधाई
अररिया. जिले के फारबिसगंज निवासी पवन मिश्रा को जनता दल यूनाइटेड का नये जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इनके जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी में लंबे समय से चल रहे अध्यक्ष पद के लिए हो रहे गुटबाजी को विराम लग गया है. पवन मिश्रा जदयू के एक वरिष्ठ नेता के अलावा जिला कमेटी में अहम पद पर रहते हुए किशनगंज विधान सभा के प्रभारी भी रहे हैं. वो एक अनुभवी, शिक्षित और पार्टी के समर्पित नेता हैं. नये जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं में खुशी है. सभी ने इन्हें बधाई दी है. कहा कि पार्टी में लंबे समय से चल रहे गुटबाजी पर विराम लगेगा. जिलाध्यक्ष बनने पर पवन मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास किया है. उसपर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी संगठन को गांव से लेकर जिया तक मजबूत करने का काम करूंगा साथ ही सभी सम्मानित नेता और कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलेगा. साथ ही जदयू अब गुटबाजी से मुक्त होगा.——–
जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जोकीहाट. जनता दल (यू) के अररिया जिलाध्यक्ष पद पर पवन मिश्रा के मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं में खुशी का माहौल है. फारबिसगंज के वरिष्ठ जदयू नेता पवन मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जतायी है. वहीं पूर्व मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता मंजर आलम, जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज आलम, शौकत अली, हाफिज इश्तियाक नोमानी, नीतेश राय, सरवर आलम, आजम, संजय भारती, मो. मासूम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की. जोकीहाट जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज आलम ने कहा कि पार्टी ने स्वच्छ छवि के कर्मठ, सरल और ईमानदार व्यक्ति को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




