ePaper

11 को पहले करें मतदान, फिर जलपान

Updated at : 31 Oct 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
11 को पहले करें मतदान, फिर जलपान

चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

विज्ञापन

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा थाना परिसर में शुक्रवार को जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नयी दिल्ली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया, एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया व एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस पर मतदाता जागरूकता अभियान, बाल विवाह उन्मूलन, मानव तस्करी, नशामुक्ति जैसी कुरीति विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने की. मंच संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ नेहा कुमारी,बीएसएफ के एएसआई अनिल कुमार जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक कुमार, प्लस टू हाई स्कूल कुर्साकांटा के शिक्षक व छात्र मौजूद थे. कार्यक्रम में प्लस टू हाई स्कूल कुर्साकांटा के शिक्षकों ने उपस्थित लोगों को भयमुक्त वातावरण में पहले मतदान फिर जलपान, लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदान की भूमिका सहित बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने, बढ़ रहे मानव तस्करी पर अंकुश लगाने सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. वहीं आगामी 11 नवंबर 2025 को अपने अपने बूथ पर मतदान करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन