दो बाइकों की टक्कर में वृद्ध की मौत, चालक घायल

नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के पंजरकट्टा के समीप हुई दुर्घटना
नरपतगंज. नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के पंजरकट्टा के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार 90 वर्षीय वृद्धि का इलाज की दौरान मौत हो गयी. वहीं, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक में बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड तीन पंजरकट्टा निवासी 90 वर्षीय सत्यदेव यादव व घायल में पंजरकट्टा निवासी गुड्डू यादव पिता सत्यनारायण यादव बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर सोमवार की शाम गुड्डू यादव व सत्यदेव यादव चकरदाहा से पंजरकट्टा आ रहे था. वहीं पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दिया, जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सत्यदेव यादव को रेफर कर दिया. सोमवार की देर रात अस्पताल में मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल गुड्डू यादव का इलाज जारी है. घटना की पर पूर्व जिला पार्षद सदस्य विपिन सम्राट, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप यादव,पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










