स्थानांतरण पर एमओ को दी गयी विदाई

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 18 Aug 2025 7:00 PM

विज्ञापन

लोगों ने उनके कार्यकाल पर की चर्चा

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड मुख्यालय परिसर के सभा भवन में गुरुवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के बैनर तले विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी गयी. नरपतगंज से स्थानांतरित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार को विदाई दी गयी तो वहीं नरपतगंज में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर योगदान लिए पुनीता कुमारी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनोज यादव व मंच का संचालन शिक्षक मनोज भारती व बीडीओ चंदन प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित की गयी. मालूम हो कि एमओ कुणाल कुमार 2021 में नरपतगंज में प्रखंड आपूर्ति के पद पर योगदान लिये थे, लगातार चार वर्षों तक नरपतगंज में योगदान देने के बाद प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख व डीलरों के द्वारा किये गये कार्यों की काफी सराहना किया. बीडीओ चंदन प्रसाद, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, प्रभारी सीओ राम उदगार चौपाल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर चार साल तक कुणाल कुमार द्वारा किये गये कार्यों की काफी सराहना बताया. मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, बीडीओ चंदन प्रसाद, प्रभारी सीओ राम उदगार चौपाल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वसंत कुमार, मनोज भारती, कार्यपालक सहायक राजकुमार, नाजीर अभिषेक कुमार, समिति सदस्य कुलदीप यादव, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के सचिव बिंदेश्वरी यादव, कृष्ण नारायण यादव, सरयुग प्रसाद सिंह, भारत लाल सिंह के अलावा फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के सभी डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन