अलाव व्यवस्था में लापरवाही पर विधायक नाराज

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 12 Jan 2026 8:34 PM

विज्ञापन

विधायक ने दिये कई दिशा निर्देश

विज्ञापन

भरगामा. भरगामा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों नरपतगंज विधायक देवयंती यादव का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है. वे लगातार गांव-गांव पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुन रही हैं वत मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रही हैं. इसी क्रम में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष भीषण ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं होने व अंचल प्रशासन की उदासीनता की शिकायत की. उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों वत मुख्य मार्गों को अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके. साथ ही भीषण ठंड को देखते हुए सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. विधायक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अलाव की व्यवस्था पूरी होने के बाद उसकी लोकेशन के साथ फोटो उन्हें उपलब्ध कराई जाए. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आदेशों का सही तरीके से पालन हुआ है या नहीं.उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी व जनता की सुरक्षा व सुविधा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन को हर हाल में गंभीरता दिखानी होगी. विधायक के इस सख्त रुख से क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब ठंड से राहत व अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन