केरल में कुआड़ी के मेघा के मजदूर की मौत

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआड़ी के मेघा असराहा वार्ड 04 निवासी मो यूसुफ (55) पिता स्व मो अतेफुल की मौत रविवार की संध्या केरल में हो गयी.

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआड़ी के मेघा असराहा वार्ड 04 निवासी मो यूसुफ (55) पिता स्व मो अतेफुल की मौत रविवार की संध्या केरल में हो गयी. उप मुखिया मो अजीम ने बताया कि मृतक केरल में मजदूरी करता था. जो बीमार चल रहा था. रविवार की संध्या उनकी मौत हो गयी. मृतक भाई में अकेला था. जिसके सहारे परिजनों का भरन-पोषण हो रहा था. इधर, सोमवार को दोपहर केरल से मजदूर का शव पहुंचते ही परिजनों के रुदन क्रंदन से वातावरण गमगीन बना रहा व मृतक के घर ग्रामीणों का तांता लगा रहा. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया वीणा देवी, सरपंच पूजा देवी, पंसस बिजली देवी, पूर्व मुखिया मो जावेद आलम, उपेंद्र पासवान, कन्हैया लाल भारती, सुनील कुमार सिंह, रामलाल सरदार सहित दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए धैर्य रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन