ब्राउन शुगर तस्करी मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 29 Jun 2025 7:53 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
गिरफ्तार तस्कर का है आपराधिक इतिहास फारबिसगंज. बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में शनिवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बसमतिया थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर तस्करी का मास्टर माइंड बेला वार्ड संख्या 08 थाना बसमतिया निवासी संजय यादव पिता स्व दशरथ यादव को गिरफ्तार किया है. रविवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने फारबिसगंज स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को उपरोक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विगत 29 मई 2025 को बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला वार्ड संख्या 08 चेकपोस्ट के समीप से बेला वार्ड संख्या 08 थाना बसमतिया निवासी उमेश खतवे उर्फ उमेश शर्मा पिता सोमी खतवे उर्फ सोमी शर्मा को बसमतिया थाना की पुलिस ने तस्करी करने के क्रम में 205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था. ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाये व्यक्ति ने पूछताछ के क्रम में बताया कि बरामद ब्राउन शुगर बेला वार्ड संख्या 08 बसमतिया निवासी संजय यादव का है. ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में बसमतिया थाना में कांड संख्या 28/25 दर्ज किया गया था. ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया व्यक्ति उमेश खतवे उर्फ उमेश शर्मा को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. बसमातिया थाना की पुलिस ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में दर्ज कांड में फरार चल रहे मास्टर माइंड संजय यादव को गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर संध्या बसमतिया बाजार से गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने बताया कि ब्राउन शुगर तस्करी का मास्टर माइंड गिरफ्तार संजय यादव का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार संजय यादव के विरुद्ध बसमतिया थाना में छह मामले दर्ज हैं. छापामारी अभियान में बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, पुअनि शिवशंकर पंडित, सिपाही करुण कुमार, शैलेंद्र कुमार, हीरा कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










