रसोइयों की बैठक में लिए गये कई निर्णय
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 02 Feb 2026 8:07 PM
प्रदर्शन को सफल बनाने पर किया विचार विमर्श
पलासी. बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स रसोईया यूनियन संघ की प्रखंड कमेटी की बैठक रसोईया मधुमाला देवी की अध्यक्षता में डाक-बंगला पलासी में की गयी. बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत साथियों को 02 मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की. बैठक में वर्ष 2026 का सदस्यता अभियान कार्य की समीक्षा की गयी .साथ ही निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी तक पूरा कर लिया जायेगा. 12 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय संयुक्त श्रमिक संगठनों द्वारा प्रस्तावित आम हड़ताल व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि आम हड़ताल को व अररिया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में पलासी प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा लोग अररिया में भाग लेंगे. मौके पर यूनियन के जिला अध्यक्ष पुलकित यादव, जिला संरक्षक राम विनय राय, प्रखंड सचिव रोहित कुमार, राजकिशोर मांझी, तिलानंद मंडल सहित दर्जनों संघ के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










