डीएलएसए सेक्रेटरी को मजिस्ट्रेट ने स्वलिखित कविता का मोमेंटो किया भेंट

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

डीएलएसए ऑफिस में एक सादे समारोह में न्यायमंडल के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार चौरसिया ने स्वलिखित संविधान का सार कविता के फ्रेमिंग कर मोमेंटो के रूप में एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव को उनके प्रकोष्ठ में जाकर भेंट किया.

विज्ञापन

अररिया. डीएलएसए ऑफिस में एक सादे समारोह में न्यायमंडल के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार चौरसिया ने स्वलिखित संविधान का सार कविता के फ्रेमिंग कर मोमेंटो के रूप में एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव को उनके प्रकोष्ठ में जाकर भेंट किया. यह स्वलिखित संविधान का सार कविता का फ्रेमिंग मोमेंटो संविधान दिवस के अवसर पर तैयार कर भेंट किया गया. डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम भेंट स्वीकार की. उसके बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार चौरसिया द्वारा स्वलिखित कविता को पढ़कर उपस्थित लोगों को भी सुनाया. कविता का शीर्षक संविधान का सार व संपूर्ण कविता की भूरि-भूरि प्रशंसा की. मौके पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार, प्रणव कुमार, संतोष कुमार, कुमारी प्रीति सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन