पलासी में गैस गोदाम पर लग रही लंबी लाइन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 15 Mar 2026 7:08 PM

विज्ञापन

उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलिंडर

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड के विभिन्न गैस एजेंसी में गैस की किल्लत ने लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गैस की कमी को लेकर लोगों को जलावन व कोयला के सहारे खाने बनाने की विवशता बन गयी है. बीते 15 दिनों से गैस की कमी को लेकर पूरे प्रखंड में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गैस की कमी को लेकर प्रखंड के एचपी गैस, एनडीएन, भारत गैस सहित विभिन्न एजेंसियों के वितरण स्थानों पर सुबह चार बजे से उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग जाती है. वहीं हजारों की संख्या में लोग अपने खाली गैस सिलिंडर को लेकर वितरण स्थानों पर पहुंच कर कतारबद्ध खड़े होकर अपनी अपनी बारी का इंतजार करते हैं. रविवार को गैस एजेंसी हसनपुर के गोदाम पर गैस सिलेंडर वितरण में सुबह 04 बजे से लाइन में खड़ा उपभोक्ता मो मुसरब, मो अफताब, जुबेदा खातुन, नुरसदी खातुन, मनोज झा, शंकर मिश्रा, सुबोध मंडल, राजीव चौधरी, गणेश राम, माला देवी, संगीत देवी, सुधीर रंजन झा सहित सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बताया कि हमलोग सुबह 04 बजे से गैस सिलेंडर लेकर लाइन में लगे थे. गैस की एक गाड़ी आया लेकिन हमलोगों की जब-तक बारी आता तब तक गैस सिलिंडर खत्म हो गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन