ePaper

मुकदमबाजों को सुलह के लिए मध्यस्थता का रूख करना चाहिए: फैमिली जज

Updated at : 28 Apr 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
मुकदमबाजों को सुलह के लिए मध्यस्थता का रूख करना चाहिए: फैमिली जज

सुपरवाईजरी सह मेडिएशन कमेटी की बैठक में लिये गये कई निर्णय

विज्ञापन

32-प्रतिनिधि, अररिया सोमवार को न्याय मंडल स्थित फैमिली जज के प्रकोष्ठ मे सुपरवाईजरी सह मेडिएशन कमेटी की बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता फैमिली जज सह सुपरवाईजरी सह मेडिएशन कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कुमार टू ने की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए फैमिली जज अविनाश कुमार टू ने कहा कि मकदमबाजों को किसी भी प्रकार के वादों के निबटारे के लिए मध्यस्थता का रूख करने से फायदा ही मिलेगा. इसलिए वादों के निबटारे के लिए मध्यस्थता का रूख जरूरी है. इसके लिए मुकदमा में समझौता के लिये मुकदमबाजों को मध्यस्थता का रूख करने की सलाह दी गयी. उन्होंने उपस्थित सदस्यों से कहा कि अदालत में बढ़ते मुकदमा को कम करने के लिये मेडिएशन की सफलतम कार्रवाई से गुजरना जरूरी है. यह बहुत हद तक कारगर साबित भी हो रहा है. उन्होंने कहा कि मध्यस्थता से कई अनसुलझे मामले सुलझ सकते हैं. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सह सुपरबईजरी सह मेडिएशन कमेटी कर ज्वाइंट सेक्रेटरी सह प्रभारी जज इंचार्ज राजन कुमार ने भी बताया कि प्रि-लिटिगेशन के तहत पक्षकार औपचारिक मुकदमा दायर किये बिना समाधान मिल बैठकर चर्चा कर विवादों को सुलझा सकते हैं. बैठक में पीपी लक्ष्मीनारायण यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तपन कुमार बनर्जी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, मेडिएशन सेंटर के प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता सह सुपरवाईजरी सह मेडिएशन कमेटी के सदस्य विनीत प्रकाश व कुमारी वीना मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन