सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 12 Mar 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

निर्माण कार्य को रोका

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 9 विषहरी थान के समीप गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर घंटों प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं ग्रामीणों के द्वारा निर्माण कार्य को रोकते हुए विभाग के जूनियर इंजीनियर से लेकर वरीय अधिकारी को फोन कर जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया. मालूम हो कि पोसदहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 09 के समीप विषहरी थान से पासवान टोला वार्ड संख्या 09 तक संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. जिस निर्माण कार्य के दौरान संवेदक के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है. इतना ही नहीं निर्माण स्थल पर किस योजना से निर्माण कार्य कराया जा रहा है बोर्ड व प्राक्कलित राशि नहीं दिखाया गया है. विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में परशुराम यादव, विक्रम यादव, गुड्डू यादव, कृष्णदेव यादव,संतोष यादव, बेचन यादव, सुनील यादव, सुरेश यादव, अरुण यादव, ब्रह्मदेव यादव, सुनील यादव, घनश्याम यादव, किशन यादव आदि के द्वारा बताया गया कि संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. जबकि निर्माण स्थल पर प्राक्कलित राशि व योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है. इसके बाद लोकल बालू, घटिया किस्म का गिट्टी व सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है. वहीं बताया कि पूर्व में भी कई बार संवेदक से निर्माण कार्य में सुधार करने की बात कही गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण कार्य में सुधार नहीं कराया गया है. ग्रामीणों ने मामले में विभागीय पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन