लंबित कांडों का करें निरीक्षण: डीआइजी

Published at :30 Jan 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित कांडों का करें निरीक्षण: डीआइजी

नियमित गश्ती करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

डीआइजी ने सदर एसडीपीओ कार्यालय व जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण -33- प्रतिनिधि, अररिया पूर्णिया प्र-क्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने अररिया मुख्यालय पहुंचकर सदर एसडीपीओ कार्यालय का रूटीन इंस्पेक्शन किया. जहां सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह मौजूद रहे. डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय में करीब एक घंटे निरीक्षण किया. जहां अररिया सदर से जुड़ी विशेष जानकारी ली. एसडीपीओ कार्यालय में अभिलेख का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने के निर्देश दिये. इस निमित्त उन्होंने केस की जांच व निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश भी दिये. उन्होंने सदर एसडीपीओ को कनीय पदाधिकारियों को नियंत्रित रखने व लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने के भी निर्देश दिए. अनुसंधानकर्ता केस डायरी लिखने में गंभीरता लाये. जिससे कि काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे वादी को सहूलियत हो. इसके बाद महिला थाना व एससी-एसटी थाना परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया. जिला मुख्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के नियंत्रण कक्ष हॉल व लगाए जा रहे उपकरण का जायजा लिया. सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद नियंत्रण कक्ष से अपराध व यातायात नियंत्रण की कई महत्वपूर्व जानकारी संबंधित कर्मियों को दी. वहीं मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाने के विशेष सुझाव दिए. एसपी अंजनी कुमार से भी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सजग रहने को कहा. जिले में तेज गश्ती के प्रति पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है. मौके पर एसपी अंजनी कुमार, सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, सार्जेंट मेजर सतीश कुमार सिंह, अररिया सर्किल इंस्पेक्टर जहांगीर आलम खां, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार रंजन, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एससी-एसटी थानाध्यक्ष पवन पासवान, रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु, फारबिसगंज सर्किल इंस्पेक्टर महादेव कामत, पलासी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, साइबर थाना से अधिकारी नितेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन